
स्वैच्छिक रक्तदान में महिलाएं भी हुई शामिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलांयस क्लब हापुड़ माधव के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल व जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने किया और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में संगठन के पदाधिकारियों व महिलाओं ने रक्तदान किया और अन्य को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन वैभव गुप्ता, संयोजक मुदित बंसल, विकास गर्ग, ध्रुव गुप्ता, अरुण जिंदल तथा अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, अनुज गोयल, मयंक गर्ग आदि उपस्थित रहे।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695

























