
किसान से 14.35 लाख रुपए ठगने के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असरा में एक किसान से जमीन दिलाने का झांसा देकर 14.35 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। किसान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव असरा निवासी राजेंद्र ने बताया कि 1 फरवरी 2025 को मनोज नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। मनोज ने बताया कि वह गाजियाबाद के विजयनगर में रहता है और उनके गांव के अंकित का रिश्तेदार है। उसने एक लड़की के लिए लड़का ढूंढने की बात की और हापुड़ देहात क्षेत्र में कंपनी के लिए 24-25 बीघा जमीन तलाशने में काफी आग्रह किया। 4 फरवरी को पीड़ित ने मनोज को गांव वझीलपुर में जमीन दिखाई। इसके बाद 6 फरवरी को मनोज ने पीड़ित को मोदीनगर स्थित रेस्टोरेंट में बुलाया जहां उसने राजकुमार नाम के व्यक्ति से मिलवाया। राजकुमार ने बताया कि वह गाजियाबाद के राजनगर में रहता है और कंपनी का जनरल मैनेजर है। दोनों ने पीड़ित को शाहजहांपुर गांव में आठ बीघा जमीन दिखाई जिसका मालिक उन्होंने पहले वीर सिंह नामक कमीशन एजेंट को बताया। बाद में जमीन का मालिक किसी और के होने की बात कही। वीर सिंह गाजियाबाद के खंजरपुर में रहता है जिसकी कीमत 40 लाख प्रति बीघा बताई गई है। मनोज और राजकुमार ने पीड़ित को साझेदारी का लालच देकर 53 लाख रुपए प्रति बीघा के हिसाब से सौदा करने का दावा किया था। सौदा तय होने के बाद उन्होंने बयाने के नाम पर पीड़ित से 14.35 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनोज, राजकुमार, वीर सिंह और गौरव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























