
देशी घी के नाम पर 100 रूपए की चार कचौड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्राद्ध पक्ष के प्रथम दिन पूर्णिमा पर बृजघाट पर कचौड़ी बेचने वालों की खूब मौज रही और देशी घी के नाम पर 100 रुपए की चार कचौड़ी, दो सब्जी, चटनी व रायता खूब बिका।
गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रध्दालुओं की कचौड़ी के ठिकानों पर ऐसी भीड़ उमड़ी कि एक-एक श्रध्दालु को अपनी बारी का आधा-आधा घंटा इंतजार करना पड़ा. हालांकि कचौडी के ठिकानों पर चूल्हे, भट्टी व कारीगर पर्याप्त संख्या में दिखाई दे रहे थे, परन्तु भीड़ के आगे ठिकानों पर व्यवस्थाएं बौनी साबित हो रही थी।
श्रध्द्धालुओं का कहना है कि कचौड़ी के कई ठिकानों पर तो इतनी भीड़ थी कि जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि एक-एक ठिकाने पर कम से कम 5-5 लाख रुपए की कचौड़ी बिकी है। ऐसे ठिकानों का जीएसटी में पंजीकरण भी नहीं है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

























