
श्राध्द पूर्णिमा पर श्रध्दालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्राध्द पक्ष के प्रथम दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर रविवार को बड़ी तादाद में श्रध्द्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान किया। मौसम के हालात के मद्देनजर श्रध्दालु एक दिन पहले ही शनिवार को बृजघाट पहुंचना शुरु हो गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से बड़ी तादाद में श्रध्द्धालु अपने निजी वाहनों, बसों व ट्रेन आदि से बृजघाट पहुंचे और रविवार को भोर होते ही गंगा में स्नान कर सुख समृद्धि की कामना की। अनेक श्रध्दालुओं ने ब्राहमणों को भोजन कराया और असहाय लोगों को दान दिया। श्रध्द्धालुओं ने पितरों की आत्म शांति के लिए पिंडदान और तर्पन किया।
गंगा तट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओ से गंगा किनारे पर स्नान करने की अपील की।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































