
दो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के मामले में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व तत्कालीन तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड के जनपद चमोली के गोपेश्वर में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रहे अरुण कुमार वर्मा के दो-दो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के मामले में एसडीएम सदर हापुड़ इला प्रकाश ने राजस्व निरीक्षक अमरपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल गंगा प्रसाद पटेल और तत्कालीन तहसीलदार प्रवीण कुमार को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। प्रवीण कुमार वर्तमान में देवरिया जनपद में तैनात है। मामले में तहसीलदार स्वाति गुप्ता और नायब तहसीलदार नितिन कुमार को जांच सौंपी गई है। दोनों को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। दो महिलाओं ने मृतक की पत्नी होने का दावा किया है। ऐसे में दो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए जिसमें अब स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































