
कार व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शुक्रवार की तड़के कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने दम तोड़ दिया। इस दौरान हाइवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से मध्य प्रदेश के जनपद खीरी के थाना बहेरी क्षेत्र के गांव खुतैली निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद मुश्ताक गढ़ की ओर से हापुड़ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के नए बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867

































