
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ पुलिस और गौकशों के बीच गुरुवार की देर शाम हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक गौकश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो गौकशो को दबोच लिया जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया।
पुलिस उपाधीक्षक वरेण मिश्रा ने बताया कि थाना बहादुरगढ पुलिस गुरुवार की शाम चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार गौकशो से पुलिस की मुठभेड़ हो गई और क्रॉस फायरिंग में एक गौकश घायल हो गया।पुलिस ने घायल सहित दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया,जबकि तीसरा फरार हो गया।पुलिस ने गौकशो के कब्जे से एक जिन्दा प्रतिबंधित पशु,एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल व गौकशी करने के इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए है।पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में घायल व गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम महताब पुत्र इलियाश कुरैशी (घायल) व जैद पुत्र सहीद कुरैशी बताया है।फरार बदमाश की धर पकड के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने 30 अगस्त.2025 की रात्रि को ग्राम खेड़ा के जंगल में गौकशी करना स्वीकार किया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।




























