
हापुड के प्राचार्य को मिला सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ श्वेता पुठिया के द्वारा जनपद के शासकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के कर्मठ एवं प्रगतिशील प्रधानाचार्यो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ श्वेता पुठिया द्वारा सभी सम्मानित किए गए प्रधानाचायो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक हमेशा समाज को नहीं राह दिखाते हैं जो एक कुशल शिल्पी की भांति राष्ट्र की शानदार इमारत का निर्माण करते हैं ।इसलिए आप सभी के शासकीय एवं विभागीय कार्यों में श्रेष्ठ कर्तव्य निर्वहन की सराहना करते हुए शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर सम्मानित किया जा रहा है ।इस अवसर पर सम्मानित होने वाले प्रधानाचायों में एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार गर्ग, दीवान इंटर कॉलेज, हापुड़ के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ,आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती स्नेह प्रभा, आर एस के प्रधानाचार्य डॉ राजीव गोहित, राजकीय इंटर कॉलेज बडौदा हिन्द्वान के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र कुमार, राजकीय हाई स्कूल ,लालपुर की प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश कुमारी ,राजकीय हाई स्कूल हसनपुर लोढ़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती दिव्या यादव, राजकीय इंटर कॉलेज सिखेड़ा हापुड़ के प्रधानाचार्य श्री सुनील आर्य आदि प्रधानाचार्य सम्मिलित रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























