
बाइक चोर को मिली सजा हुआ अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (hapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई,साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2012 में अभियुक्त शीशपाल द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 479/2012 धारा 379, 411 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि (02 माह 07 दिवस) व 4,000/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी शीशपाल पुत्र मानक चन्द निवासी ग्राम चकलठीरा थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695































