
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के ईवीएस बाबूगढ़ में एक कैंप का आयोजन किया गया जहां पूर्व सैनिकों की पेंशन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए बरेली से टीम आई और उसने सभी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। आपको बता दें कि पहले पूर्व सैनिकों की पेंशन बैंक में आती थी लेकिन अब स्पर्श के माध्यम से पेंशन दी जाती है। बाबूगढ़ का क्षेत्र बरेली में लगता है। ऐसे में शुक्रवार को ईवीएस बाबूगढ़ में स्पर्श मेले का आयोजन किया गया जहां बरेली से आई टीम ने सभी की समस्याओं को सुन कागजातों में आ रही त्रुटियों को ठीक किया और सभी जानकारियां हासिल की।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























