
छात्र को पीटने के मामले में दंपति व पुत्र पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी प्रमोद कुमार ने गांव के कुछ लोगों पर स्कूल बस में घुसकर उनके पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस न
दंपति व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा चिराग गांव धनोरा स्थित दिनेश विद्यापीठ में पढ़ता है। गांव निवासी विक्की सिद्धू उर्फ आकाश का पुत्र भी इसी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल में आकाश के पुत्र ने गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्द कहे। मंगलवार की सुबह करीब 7:15 बजे आकाश उर्फ विक्की अपनी पत्नी प्रियंका के साथ स्कूल बस में घुस गया और चिराग को बेरहमी से पीटा। दो घंटे बाद 9:30 बजे स्कूल के प्रधानाचार्य ने फोन कर चिराग के परिजनों को घायल होने की सूचना दी जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और बालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने प्रमोद कुमार की तहरीर के आधार पर छात्र, छात्र के पिता आकाश व मां प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























