
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ और सिंभावली ब्लॉक के 28 बीएलओ ने निर्वाचन ड्यूटी करने से इंकार कर दिया है। ऐसे में अब इनका वेतन रोकने की तैयारी है। मामले में उप जिला मजिस्ट्रेट ने बीएसए को पत्र लिखा है। कार्य में लापरवाही बरतने पर इन सभी का अगस्त माह का वेतन व मानदेय रोकने की संस्तुति की गई है।
त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के लिए विकास खंडवार ग्राम पंचायत में बूथ स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके लिए 13 अगस्त को उन्हें तहसील सभागार कक्ष में प्रशिक्षण भी दिया गया लेकिन हापुड़ व सिंभावली ब्लॉक के 28 शिक्षामित्रों व सहायक अध्यापकों ने ना तो प्रशिक्षण लिया और ना ही अब तक निर्वाचन सामग्री हासिल प्राप्त की है। मामले में सभी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने व अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि कार्य से मना करने वाले सभी 28 बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए बीएसए को निर्देश दिए गए हैं।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























