
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य ने हापुड़ दलित बस्तियों का किया निरीक्षण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को श्री रमेश चन्द्र कुंडे, सदस्य, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग, उत्तर द्वारा हापुड जनपद में संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में मिलने वाले लाभ की विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जो भी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लोगों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है उनमें पात्र व्यक्तियों को किसी भी प्रकार से योजना के लाभ से वंचित ना रखा जाए। उन्होंने जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो भी लाभार्थीपरक योजनाएं संचालित है उनमें सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ अवश्य मिलना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत सदस्य द्वारा निजामपुर में स्थापित आईएएस , पीसीएस कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया जहां पर उन्होंने कोचिंग सेंटर के मैस में बनाए जा रहे हैं खाने की गुणवत्ता, लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा छात्रों से लिया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर कोचिंग सेंटर में दिए जाने वाले शिक्षण गुणवत्ता की भी जानकारी की। इसके उपरांत सदस्य द्वारा हापुड़ की दलित बस्ती गणेशपुर का भी निरीक्षण किया गया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























