
छात्र को पीटने के मामले में किड्स कैसल के तीन अध्यापकों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बछलौता रोड पर स्थित किड्स कैसल स्कूल में कक्षा छठी के छात्र की डंडे से पिटाई करने के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने शिक्षिका समेत तीन अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी वेद प्रकाश ने बाबूगढ़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बछलौता रोड पर स्थित किड्स कैसल स्कूल में उनका बेटा अंकुश कक्षा छठी का छात्र है। सोमवार को अंकुश को शिक्षिका राशि, अध्यापक विपिन और कपिल ने कमरे में बंद कर दिया था। आरोप है कि तीनों ने डंडे से बालक को बेरहमी से पीटा जिससे वह घायल हो गया। बालक के बताने पर परिजन स्कूल पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसके पश्चात वेद प्रकाश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षिका राखी, अध्यापक विपिन हुए कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695































