
हापुड़: ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के कोटला सादात के पास 45 वर्षीय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय संजय पुत्र सोदान निवासी नगला बाग वाला कुचेसर बीवी नगर बुलंदशहर हापुड़ जनपद में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था जोकि हापुड़ व बाबूगढ़ के आसपास के इलाके में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर कोटला सादात स्थित एक मकान में रुक जाता था। मामला गुरुवार की सुबह का है जब संजय जैसे ही कोटला सादात के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601































