
ट्रक की चपेट में आने से टोल बूथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से गुजर रहे ट्रक की टक्कर से बूथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर बैठा टोल कर्मी इस दौरान घायल हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हादसे ने टोल टैक्स पर तैनात कर्मचारी के होश उड़ा दिए हैं। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मामला मंगलवार की रात का है जब पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर देर रात करीब 2:00 बजे लेन नंबर-12 में एक ट्रक टोल बूथ से टकरा गया। टोल टैक्स का बेरियर उठने पर जब ट्रक गुजरा तो उसने टोल बूथ को अपनी चपेट में ले लिया जिससे टोल बूथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टोल बूथ के भीतर टोल कर्मी विनीश कुमार बैठा हुआ था जो कि घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































