
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने अफरोज पुत्र यामीन निवासी गांव कच्छलीना भोजपुर गाजियाबाद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गांव परतापुर पिलखुवा निवासी दीपक पुत्र शिव कुमार, निखिल पुत्र दिनेश, जेजे कांत पुत्र नरेंद्र और पंकज पुत्र नरेंद्र के खिलाफ की है। अफरोज ने बताया कि उसका भाई वसीम पुत्र रिफाकत निवासी कलछीना थाना भोजपुर 26 अगस्त की दोपहर करीब 1:00 बजे अपने दो दोस्तों रिजवान और आमिर के साथ किसी काम से पिलखुवा आया था। पिलखुवा से अपना कार्य पूरा करने के बाद दोस्तों के साथ शाम करीब 4:00 बजे कलछीना जा रहा था। परतापुर से निकलकर जैसे ही शामली की तरफ चले तो रास्ते में दीपक, निखिल, जेजे कांत और पंकज ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें काफी पीटा जिससे वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर बेहोश हो गया। उसके दोनों साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने तैयारी के आधार पर मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























