
हापुड़ में किसान की हत्या से सनसनी, पूछताछ के लिए वैद्य पुलिस हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव ततारपुर के 60 वर्षीय किसान का शव बुधवार की सुबह काली नदी ततारपुर के पास एक ज्वार के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव ततारपुर के किसान मनवीर उर्फ कालू के रुप मे की गई है। किसान कालू मंगलवार की सुबह से गायब था। परिवारजनों ने किसान की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक वैद्य को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मृतक के पास से से टूटा हुआ चश्मा, पहचान पत्र, 8 हजार की नकद, दवाई का पर्चा, अन्य दस्तावेज तथा मृतक की साइकिल बरामद की है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर थाना हापुड़ देहात पुलिस सीओ जितेंद्र शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
थाना हापुड़ देहात के गांव ततारपुर के श्रीराम का 60 वर्षीय बेटा मनवीर उर्फ कालू खेती आदि करता था और एक वैद्य के पास उसका उठना बैठना था। किसान कालू 26 अगस्त की सुबह अपने घर से साइकिल पर निकला था। फिर वह देर रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह किसान का शव गांव ततारपुर के एक ज्वार के खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले दस्तावेजो व परिवारजनों ने की है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। इस सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक वैद्य को हिरासत में लिया है।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160























