
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित निज़ामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को सुंदर पुष्पों, रंगोली एवं सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना एवं वंदना के साथ हुई। सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं सभी विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुति की तथा श्री गणेश जी की स्तुति के माध्यम से गणपति बप्पा के जीवन एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता, बुद्धि, ज्ञान तथा समृद्धि के प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस पर्व से प्रेरणा लेते हुए सदैव सत्य के मार्ग पर चलने एवं अपनी शिक्षा के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने कहा गणेश चतुर्थी का पर्व हमें धैर्य और एकता का संदेश देता है जो आनंद और विनम्रता के प्रतीक हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























