
इमरान की हत्या का हत्यारोपी भाई ताहिर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में सगे भाई की हत्या करने वाले आरोपी ताहिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल छुरी और फावड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ज्ञात हो कि 4 दिन पहले ताहिर का अपनी मां मसरूर जहां से खाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मां के साथ होती हाथापाई को देख दूसरा बेटा इरफान ने बचाने का प्रयास किया तो ताहिर ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और सिर पर फावड़े से वार कर दिया। इस तरह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर इमरान ने अपने भाई इरफान और मां को बचाने का प्रयास किया। ताहिर ने इमरान पर चाकू से कई बार कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने इमरान को ताहिर से बचाया और उसे गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। शनिवार की रात इमरान की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ताहिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























