10 नहीं 25 करोड़ का कालाधन ले भागा धंधेबाज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगोड़े कालेधन के धंधेबाज की लोगों केा जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है वैसे-वैसे ही निवेशकों की संख्या बढ़ती जा रही है। लाटरी का भगौड़ा धंधेबाज दस नहीं 25 करोड़ रुपए ले भागा है। यह धनराशि अभी और बढ़ सकती है।
नई शिवपुरी का एक नौजवान कसेरठ बाजार में बर्तनों का कारोबार करता है। उसके प्रतिष्ठान के निकट ही एक अन्य लाटरियों का धंधा करता था, उसके आकर्षण को देखकर यह नौजवान भी लाटरी के धंधे में उतर आया। लाटरी का कारोबार पूरी तरह अवैध और कालेधन पर टिका है। नौजवान द्वारा निवेशकों को आकर्षक ब्याज और उपहार का लालच दिया गया।
कालेधन वाले नौजवान की और आकर्षित होते चले गए और निवेशकों की संख्या बढ़ती गई। कुछ साल तो सब कुछ ठीक-ठाक दिखाई देता रहा,जब पोल खुलने के आसार नजर आए तो वह रातों-रात करीब 25 करोड़ रुपए ले भागा। मकान व दुकान पर ताला लटका है। नौजवान के कुत्तों को भी अब एक अन्य पाल रहा है।
मजे की बात यह है कि जिसके धंधे को देखकर यह नौजवान लाटरी के धंधे में उतरा था वह तो कई साल पहले भाग चुका है और अब यह भी भागा गया। दोनों गुरु चेले करीब डेढ़ अरब रुपए का कालाधन हड़प चुके है। गुरु तो आयकर व पुलिस के शिकंजे में आ चुका है अब देखना यह है कि चेला किस-किस की गिरफ्त में आएगा।

Hungry Hippiee लाए हैं अनलिमिटेड खाने का खास ऑफर:







Related Posts

सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

🔊 Listen to this सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धार्मिक स्थलों के विकास की प्रदेश सरकार की नीति का लाभ जनपद…

Read more

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

🔊 Listen to this 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएर को परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु होंगी जिस को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

सरावनी के शिव मंदिर के विकास पर 39.47 लाख खर्च होंगे

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

महाशिवरात्रि 15 फरवरी व होली 4 मार्च को

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

HPDA की सांठगांठ से बछलौता रोड पर अवैध भवन निर्माण

85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

85 लाख व 64 लाख की लूट में क्या है समानताएं

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हापुड़ तहसील में जिलाधिकारी ने किया चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण
error: Content is protected !!