VIDEO: हापुड़: पूर्व मंत्री के संबंधी के घर में घुसे बदमाशों ने की फायरिंग










जनपद हापुड़ के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया जिसके बाद परिवारजन बदमाशों से भिड़ गए और एक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

आपको बता दें कि बुधवार को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की सिकंदरगेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब के संबंधी हाजी नईम के घर में घुसकर फायरिंग की। पहले तो बदमाशों ने घर के बाहर कार खड़ी की और परिजनों पर निगाह रखने लगे। मौका लगते ही बदमाश हथियार के साथ घर में घुस गए लेकिन मौके पर मौजूद परिजनों ने दबंगों का खुलकर सामना किया और एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान फायरिंग की भी खबरें सामने आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। बता दें कि घटना पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।







Related Posts

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…

Read more

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ की ओर से ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु ज्ञान ज्योति संदेश…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया
error: Content is protected !!