
दहेज लालच में बहू को मौत के घाट उतारने वाले मां बेटे गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना पिलखुआ के गांव बडौदा हिन्दूवान में गत दिनो दहे के लालच मे बहू को मौत के घाट उतारने पर पुलिस ने मां -बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित हत्यारोपी पति व सास को गिरफ्तार किया है।आरोपी गांव बडौदा हिन्दूवान का नरेश तोमर व उसकी मां उर्मिला है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























