
हापुड़: चंडी रोड पर अतिक्रमण करने वालों को नगर पालिका की चेतावनी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। हापुड़ नगर पालिका परिषद की टीम ने शुक्रवार को हापुड़ की चंडी रोड पर अभियान चलाया और अतिक्रमणकारियों को कड़ी हिदायत दी। साथ ही उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि यदि अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने गुरुवार को हापुड़ के कोठी गेट पर अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाया था।
हापुड़ में अतिक्रमण लगातार पैर पसारता जा रहा है। अतिक्रमण की वजह से राहगीरों को काफी ज्यादा परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ दुकानदार तो ऐसे जिन्होंने काफी आगे तक सड़क पर अस्थाई कब्जा कर अतिक्रमण किया हुआ है। लोगों ने मामले में डीएम से मुलाक़ात कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को हापुड़ नगर पालिका परिषद की टीम चंडी रोड पर पहुंची जहां उसने अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए ।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867
























