
हापुड में 24 अगस्त को होगी कांग्रेस की संगठन सृजन कार्यशाला
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने 24 अगस्त को हापुड़ में होने जा रही संगठन सृजन कार्यशाला की तैयारियों को लेकर गुरूवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अंतिम रूप दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया है कि 24 अगस्त को हापुड़ शहर के आर. जी. सुमंगलम फार्म हाउस में कांग्रेस की संगठन सर्जन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।संगठन सृजन कार्यशाला के आयोजन की तैयारी कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही है। इस कार्यक्रम में जनपद हापुड़ से संगठन के सैकड़ो पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।”संगठन सृजन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आने की भी उम्मीद है।कांग्रेस के जिला महासचिव और मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया है कि इस कार्यशाला के आयोजन में जनपद हापुड़ से कांग्रेस के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ से सम्पर्क किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक संख्या में संगठन के कार्यकर्ता शामिल हो।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695
























