
गंगा ने फिर किया रेड अलर्ट के निशान को पार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा ने एक बार फिर रेड अलर्ट के निशान को पार किया है जिससे खादर क्षेत्र में रहने वालों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। गंगा के उतार-चढ़ाव की वजह से खादर क्षेत्र में रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
खादर क्षेत्र में रहने वाले गांव आलमपुर भगवंतपुर, गढ़ावली, नयागांव इनायतपुर, लठीरा, गढ़ खादर, गंगानगर टापू, अब्दुल्लापुर, चकलठीरा, नयावास आदि गांव में बाढ़ से जल भराव के बाद लोगों का हाल बुरा है। गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने से लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























