
नगर पालिका हापुड़ पर गौवंश रक्षा में लापरवाही का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय गौ सेवा संघ जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग का गौवंश के प्रति लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त कि है। संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला अधिकारी अभिषेक पांडे से भेंट कर एक चार सूत्री मांग पत्र उन्हें भेंट किया। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन एक घायल नंदी के इलाज में नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लापरवाही बर्ती उनकी मुख्य मांग है कि नगर पालिका के चीफ आवेश चौधरी के तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। सुपरवाइजर कुलदीप कुमार को बर्खास्त किया जाए आदि। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष मोहित चौधरी, प्रदीप रावत, संजय, मोनिका, हनी गुर्जर, सत्यम वर्मा आदि उपस्थित थे।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

























