
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):संस्कार भारती हापुड़ द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से श्री सनातन धर्म सभा कोठी गेट हापुड़ पर मनाया गया। उत्सव में 612 बच्चों ने श्री राधा कृष्ण स्वरूप सज कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जनपद के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, रामनिवास स्वरूप इंटर कॉलेज के कोषाध्यक्ष अनिल त्यागी, ताराचंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक उमेश कुमार त्यागी, शशांक गुप्ता, रोहित गर्ग, अध्यक्ष सनातन धर्म सभा मंत्री अशोक छारिया, राजीव जिंदल, कौशल्यास द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य भी किया गया। कार्यक्रम में हापुड़ शहर के सी.ओ. जितेंद्र कुमार, कोतवाल मुनेश प्रताप सिंह द्वारा बच्चों को पुरस्कार दिए गए। सी.ओ. व कोतवाल का संस्था द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था द्वारा सभी 612 बच्चों को संस्कार भारती प्रतीक चिन्ह व गिफ्ट पैक दिया गया। महामंत्री विशु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री बांके बिहारी जी की आरती की गई। अध्यक्ष विनोद गुप्ता द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




























