
कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की मुश्किलें बढ़ी, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े सचिन चौधरी की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी। मामले में उन्होंने अपने बचाव में याचिका दाखिल की थी जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर के रहने वाले सचिन चौधरी ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर कोरोना काल में अभद्र टिप्पणी की थी। संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद उनका पासपोर्ट भी जब्त हुआ था और सचिन चौधरी को करीब सवा महीने तक जेल में बिताना पड़ा था। देशद्रोह का आरोप लगाते हुए संबंधित कोर्ट में अभियोग पत्र भी दाखिल कर दिया गया है। मामले में बचाव के लिए दायर की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। बताते चलें कि वर्तमान में सचिन चौधरी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव पद के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर कार्यरत हैं जिनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695




























