
निकाह कर तीन लाख हड़पने के आरोप में पत्नी, ससुर व साले पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंबेडकर भवन हाई कोर्ट निवासी एक व्यक्ति ने ससुराल पक्ष के लोगों पर षड्यंत्र कर शादीशुदा महिला से निकाह करने और फिर तीन लाख रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित मुन्ना खान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पेशे से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। 4 फरवरी 2024 को उनका निकाह गांव बडौदा सिहानी निवासी अंजुम से बिना दहेज के हुआ था। निकाह के अगले दिन उन्होंने अंजुम को फोन पर बात करते हुए सुना था। अंजुम फोन पर अपने जाल में फंसाने की बात किसी व्यक्ति से कर रही थी। फोन काटने पर पीड़ित ने अंजुम से इसका विरोध किया तो उसने आत्महत्या कर झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। अंजू ने बताया कि उसका पहले ही निकाह हो चुका है और वह 8 साल की एक बेटी की मां भी है। इसके बाद पीड़ित न्यायालय के लिए न्यायालय पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अंजुम, उसके पिता निजामुद्दीन, भाई इस्लामुद्दीन आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























