
गढ़: फंदे से लटका मिला ऊर्जा निगम के संविदा कर्मी का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले और ऊर्जा निगम के संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका शव रविवार की सुबह फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात संविदाकर्मी खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। अगले दिन कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























