पीडब्ल्यूडी का रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार निलंबित










पीडब्ल्यूडी का रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार निलंबित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एंटी करप्शन की टीम ने लोक निर्माण विभाग के जेई अशोक कुमार को ₹50,000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा था। मामले में कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है जेई के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। रिश्वतखोर आखिर किसकी शह पर कार्यालय में रिश्वत ले रहा था? अन्य अधिकारी भी सवालों के कटघरे में हैं जिनकी जांच जारी है। रिश्वतखोर इन दिनों जेल में करवटें बदल रहा है जो बाहर आने के लिए तड़प रहा है।

पीड़ित ठेकेदार गांव सिवाया निवासी संदीप कुमार उर्फ संजू राणा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोक निर्माण विभाग के जरिए सड़क निर्माण का टेंडर लिया था। 4.68 लाख रुपए की लागत से उन्होंने पिलखुवा के डूहरी बिजली घर से गांव डूहरी तक सड़क की मरम्मत कराई थी। इस मामले में उनसे लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। अधिकारियों ने उन्हें धमकाया भी था। इसके बाद पीड़ित परेशान होकर मेरठ एंटी करप्शन टीम के पास पहुंचा जहां उसने मामले की शिकायत की जिसके बाद मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए ठेकेदार से ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों अवर अभियंता अशोक कुमार को पकड़ा था। मौके से कुछ अधिकारी भाग खड़े हुए थे। एंटी करप्शन की टीम ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिला स्तरीय अधिकारियों ने अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति कर मुख्यालय को फाइल भेजी थी। इसके बाद अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। अभी विभाग के कई अधिकारी एंटी करप्शन की रडार पर हैं।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069








  • Related Posts

    हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला

    🔊 Listen to this हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लेखक: निरवा मेहता पब्लिक पॉलिसी को नतीजों से आंका जाना चाहिए, न…

    Read more

    मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च

    🔊 Listen to this मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को हापुड़ में कांग्रेस जनों ने मार्च…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला

    हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला

    मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च

    मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च

    उपासना ही परब्रह्म प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग

    उपासना ही परब्रह्म प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग

    नशीले पदार्थों का अड्डा बना है नबी करीम

    नशीले पदार्थों का अड्डा बना है नबी करीम

    वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की मांग

    वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की मांग

    64 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया खुलासा

    64 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया खुलासा
    error: Content is protected !!