धीरखेड़ा में प्लास्टिक की स्ट्रिप बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर आग, पूरी फैक्ट्री जलकर तबाह










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से सटे धीरखेड़ा में बीती रात प्लास्टिक की स्ट्रिप बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग ने जमकर तांडव मचाया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को जलाकर राख कर दिया। आग लगने के कारण मशीन, कच्चा सामान, तैयार माल, बिल्डिंग पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग के हाहाकार के आगे करीब आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक पूरी फैक्ट्री जलकर तबाह हो चुकी थी। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
*उद्धव इंडस्ट्रीज में लगी आग:*
जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी अंकित तायल की धीरखेड़ा में स्थित मेरठ रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पीछे उद्धव इंडस्ट्रीज नाम की फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री किराए के भवन में चल रही है जहां पैकिंग के काम में इस्तेमाल प्लास्टिक की स्ट्रिप बनाई जाती है। पिछले कुछ वर्षों से इस फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। रविवार को छुट्टी होने के चलते फैक्ट्री बंद थी कि तभी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
*रात 10 बजे लगी आग:*
मामला रविवार की रात करीब 10:00 बजे के आसपास का है। जब फैक्ट्री से ग्रामीण, कामगारों व राहगीरों ने धुआं उठते देखा। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। चार मेरठ और दो गाड़ियां हापुड़ से धीरखेड़ा पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में घंटों लग गए। चार घंटे की मशक्कत के पश्चात सोमवार की तड़के करीब 3:00 बजे आग पर काबू पाया गया।
*तबाह हो गई फैक्ट्री:*
मौके पर फैक्ट्री संचालक व अन्य लोग पहुंचे। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि उसने फैक्ट्री को पूरी तरीके से तबाह कर दिया। फैक्ट्री में लगी मशीनें, कच्चा माल, तैयार किया गया सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर








  • Related Posts

    दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

    🔊 Listen to this दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिताहापुड, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत पी एम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं समेकित शिक्षा के तत्वाधान में…

    Read more

    हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तैनात दरोगा रजत यादव निवासी मोहम्मदपुर जसराना के खिलाफ शिकोहाबाद की युवती…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

    दिव्यांगजन के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

    हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ में तैनात दरोगा पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज

    माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट

    माताजी की स्मृति में विद्यालय को वाटर कूलर भेंट

    हापुड़: आर्य नगर में चक्की वाली सड़क के हालात बेहद खराब

    हापुड़: आर्य नगर में चक्की वाली सड़क के हालात बेहद खराब

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के पहले ही दिन 500 मरीजों ने उठाया लाभ: 9457901071

    हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित

    हिन्दी सुलेख प्रतियोगिताओ के परिणाम घोषित
    error: Content is protected !!