
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में एक शातिर बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम दीपक पुत्र रामबाबू निवासी जसरुपनगर थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ बताया है। गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया हैं जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दीपक थाना हापुड़ नगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना हापुड़ थाने में चोरी, लूट, ठगी आदि अपराधों के करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695


























