
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास से किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के० सी० पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि राष्ट्रभक्त मंगल पाण्डेय के द्वारा स्वतंत्रता की अलख जगाने एवं बलिदान देने से शुरु हुई आज़ादी की लड़ाई लाखों देशभक्तों के अथक परिश्रम, बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरू, अब्दुल कलाम आज़ाद, चन्द्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, रामप्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खान, वीर सावरकर सहित अनेकों के लंबे संघर्ष के बाद प्राप्त स्वतंत्रता को हम सभी आपसी सद्भावना, सहयोग, परिश्रम योगदान से धर्मयुक्त विकसित राष्ट्र बनाएं। महासभा विद्वानों ने स्वंत्रता संग्राम में बलिदान हुए सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महासभा परामर्श मंडल विद्वान पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, मंत्री डॉ० करुण शर्मा, लेखानिरीक्षक पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, मिडिया प्रभारी एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, सह संगठन मंत्री पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, पंडित राहुल शर्मा, पंडित शिवम शुक्ला, पंडित दीपक शर्मा, रश्मि गुप्ता,भरत श्रीहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601



























