
टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा, फ्री निकाले वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान संगठन ने मंगलवार को घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को फ्री निकाला। संगठन का आरोप है कि टोल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की जा रही है जिसका वह विरोध करते हैं। यदि टोलकर्मियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ तो वह जबरदस्त आंदोलन करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर त्यागी ने बताया कि टोल प्लाजा पर अवैध वसूली और अभद्रता की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। ऐसे में उन्होंने टोल प्रबंधन को चेतावनी दी कि अपना रवैया सुधारे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























