
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की चितौली रोड पर हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मृतक का बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
40 वर्षीय गुफरान वेल्डिंग का काम करता था जो चितौली रोड के पास शराब के ठेके के पीछे रहता था। मामला सोमवार की रात का है जब वह अपने बेटे फरहान के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। चितौली रोड पर अचानक गुफरान की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क हादसे के दौरान गुफरान और उनका बेटा सड़क पर गिर पड़े। गुफरान को काफी ज्यादा चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुफरान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)
























