
आलू खेती को हापुड़-कुशीनगर में बने सेंटर आफ एक्सीलेंस अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आलू की उन्नत खेती के लिए हापुड़ और कुशीनगर में नव स्थापित सेंटर आफ एक्सीलेंस को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित किया जाएगा। पेरू का अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआइपी) इसमें उद्यान विभाग को सहयोग देगा। इसके लिए उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में सीआइपी के महानिदेशक डा. – साइमन हेक और निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण भानु प्रकाश राम के मध्य एक समझौता ज्ञापन – पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते के तहत सीआइपी पेरू और उद्यान विभाग के बीच परस्पर – समन्वय व तकनीकी सहयोग स्थापित किया जाएगा। हापुड़ व कुशीनगर के सेंटर आफ एक्सीलेंस, राजकीय प्रशिक्षण केंद्र आलमबाग लखनऊ में आलू उत्पादक कृषकों, विभागीय अधिकारियों व अन्य हितधारकों के लिए व्यापक क्षमता विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह समझौता प्रदेश को आलू उत्पादन के क्षेत्र में तकनीकी दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाएगा। इससे किसानों को उत्पादन तकनीक में नवाचार की जानकारी मिलेगी और वे वैश्विक कृषि बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकेंगे। डा. साइमन हेक ने आगरा में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सीएसएआरसी) की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं सहयोग के लिए मंत्री का आभार भी जताया। इस दौरान सीआइपी के सीनियर एडवाइजर रमन अब्रराल भी उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























