
Curved straight asphalt road. Perspective winding highway traffic with vertical yellow lines. Roadway trip symbol. Vector isolated on white.
1.35 करोड़ से जनपद हापुड़ में होगा नालियों व सड़कों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्लों में सड़कों व नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इन मोहल्लों में मलिन बस्तियां भी शामिल हैं। राज्य शहरी विकास एजेंसी इन कार्यों पर करीब 1.35 करोड रुपए खर्च करेगी। नालियों व सड़कों के बनने से क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड नंबर 38 में बुलंदशहर रोड पर मधुबन मैरिज होम के सामने हुसैन कॉलोनी में 12.98 लाख से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, वार्ड नंबर 20 के मोहल्ला रामगढ़ी कालोनी में श्रीपाल के मकान से राजेंद्र प्रजापति के मकान तक व ब्रजेश प्रजापति के मकान से श्मशान तक और अन्य गलियों में 35.74 लाख से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
नगर पालिका पिलखुवा के वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला रमपुरा में ईश्वर के मकान से नानक के मकान तक व देवेंद्र के मकान से रिंकू चौधरी के मकान सहित अन्य गलियों में 40.84 लाख से सीसी रोड व नाली का निर्माण होगा।
वार्ड नंबर तीन के ही मोहल्ला रमपुरा कालोनी में अनीता के मकान से जयंती के मकान तक, गिरधारी के मकान से महरोनीसा के मकान तक 35.02 लाख से सीसी रोड व नाली का निर्माण होगा।
नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 18 के मोहल्ला उपाध्याय नगर में 10.83 लाख से इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि राज्य शहरी विकास एजेंसी कार्य कराएगी।”
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926


























