
टीवी रोगियो को किया गया पोषाहार वितरण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के कुशल निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में जनपद हापुड़ में लगातार क्षय रोगियों के सहयोग में स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता बढ़ रही है इसी क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ पर शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा लगातार बारहवें माह टी0वी0 रोगियों को पोषाहार वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया की हमारी संस्था द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ पर अगस्त 2024 से लगातार प्रतिमाह टी0वी0 रोगियों को पोषाहार वितरण किया जा रहा है संस्था द्वारा पोषाहार ले रहे रोगियों में से अब तक 350 रोगी पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं एवं भविष्य में भी इसी प्रकार टी0वी 0 रोगियों को पोषण सहायता दिए जाने की कोशिश रहेगी इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया की संस्था द्वारा निरंतर टी0वी0 रोगियों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है और हम जनपद की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं व औद्योगिक घरानों से अपील करते हैं की सभी प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी द्वारा सभागार में एकत्रित टी0वी0 रोगियों एवं उनके तीमारदारों को टी0वी0 रोग के लक्षण उपचार व निदान के विषय में विस्तार से बताया सुशील चौधरी ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक से खांसी हो खांसी में बलगम आना बलगम के साथ खून आना वजन का घटना भूख कम लगना रात्रि में सोते समय कमर में पसीना आना या शरीर में गांठ हो जाना या हल्का बुखार रहना आदि यदि किसी को ऐसे लक्षण है तो यह संभावित टी0वी0 हो सकती है ऐसे में तुरंत ही अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर जांच करना चाहिए और यदि जांच में टी0वी 0की पुष्टि होती है तो तुरंत ही अपना उपचार आरंभ करना चाहिए उपचार आरंभ होने के उपरांत संपूर्ण कोर्स करना चाहिए0 उपचार कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए भारत सरकार द्वारा सभी टीवी रोगियों को₹1000 महीना नि: क्षय पोषण योजना के अंतर्गत दिया जाता है एवं सभी सरकारी अस्पतालों में टी0वी0 की जांच एवं उपचार निशुल्क उपलब्ध है इस अवसर पर संस्था के प्रवीण कुमार, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार, धनेश जैन, राघव गर्ग, क्षमा सिंह, भारती सिंह, वंदना एवम् स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हसमत अली, लैब टेक्नीशियन वेदव्यास यादव एवं टी 0बी0 एच 0 वी 0 राजकुमार सिंह उपस्थित रहे
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867
























