
कांग्रेस जिला पंचायत चुनाव में सभी वार्डो में प्रत्याशी उतारेगी
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जिला कांग्रेस कमेटी हापुड कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने जिला पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही जिला पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। इस संदर्भ में कांग्रेसियों की पूरी-पूरी तैयारी हो चुकी है। इस बार कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले खुद के दम पर जनपद हापुड़ में जिला पंचायत की सभी 19 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। इसे लेकर भी संगठन में उम्मीदवारों के नाम पर माथापच्ची भी शुरू हो गई है। उम्मीदवारों ने जिला पंचायत चुनाव में वार्डो से अपने नाम पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 6 से शाइस्ता चौधरी w/o एडवोकेट शहजादा चौधरी और वार्ड नंबर 2 से जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। वही मंडल कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट लेने के लिए मेरठ से जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला जिला कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे। जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला ने चारों ब्लॉकों के अध्यक्षों को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द 15 अगस्त तक सभी ब्लॉक अध्यक्ष जनपद हापुड़ की चारों ब्लॉक में मंडलों के अध्यक्ष और उनकी कमेटी को बना कर दें। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस बार चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है और चुनाव में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। ब्लॉक कमेटी से लेकर मंडल कमेटी और बूथ कमेटी तैयार करने का काम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जोरों पर है। उन्होंने कहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में परिवर्तन निश्चित है और आने वाले जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना अब तक का सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा, धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष चमन लाल शर्मा, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जमील अहमद खान, जिला महासचिव और धौलाना ब्लॉक प्रभारी इकबाल प्रधान, जिला महासचिव और गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, मास्टर लोकपाल सागर, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, कार्यालय सचिव प्रेम कुमार, महबूब आदि कांग्रेसी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























