
शौच में छिपे बैठे बदमाशों ने महिला पर किया हमला, कुंडल छीनकर भागे
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के सीतादेई में बीती रात चोर एक मकान के बाथरूम में छिप गए। महिला रात करीब 1:00 बजे शौच के लिए गई तो उसका संदिग्धों से सामना हुआ। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसके कानों के कुंडल लूट कर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
गांव सीतादेई निवासी रचना पत्नी कुलदीप सिंह शनिवार की देर रात करीब 1:00 बजे शौच के लिए उठी। जैसे ही वह शौचालय पहुंची तो अंदर बैठे तीन संदिग्धों ने महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसके कानों के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कानों के कुंडल की कीमत करीब 70,000 रुपए के आसपास है। तीनों बदमाश दीवार बांधकर भीतर दाखिल हुए थे। महिला ने जैसे ही शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की है
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























