
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
हरिद्वार में डूबे हापुड़ निवासी युवक का शव आठ दिन बाद बिजनौर बैराज पर मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव मुरादपुर निवासी 22 वर्षीय निशान त्यागी पुत्र शिव कुमार त्यागी आठ दिन पहले हरिद्वार में गंगा पार करने के दौरान डूब गया था जिसका शव बुधवार को बिजनौर बैराज के पास बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में शोक की लहर है।
मृतक के चाचा यश त्यागी ने बताया कि निशांत अपने दोस्तों के साथ जल चढ़ाने के लिए हरिद्वार गया था जोकि 22 जुलाई को हरिद्वार में गंगा घाट पर स्नान कर रहा था। तभी साथियों के साथ तैरकर वह गंगा पार करने लगा। इसी दौरान वह तेज धारा के साथ बह गया और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। कई दिनों की खोजबीन के बाद आठ दिन के पश्चात बुधवार की शाम को बिजनौर बैराज के पास से शव बरामद हुआ जिसकी जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके पश्चात परिजनों को शव सुपुर्द किया और गुरुवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




















