
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बड़ौदा हिंदवान रेलवे फाटक के पास गुरुवार को रेलवे लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान 72 वर्षीय खचेड़ू निवासी अनवरपुर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि हापुड़ से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से खचेड़ू की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
























