हापुड़-कोविड-19 महामारी के संबंध में जनपद के लोग प्रशासन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधान संघ जनपद हापुड़ के द्वारा अपने मानदेय का अंकन 2,91,151.00 रूपये, तथा इसके साथ ही ग्राम प्रधान लुखराड़ा, ने अपने मानदेय का अंकन 5100 रूपये तथा ग्राम प्रधान मीरपुर ने अपने मानदेय का अंकन 3500 रूपये कुल अंकन 8600 रूपये का चैक कोविड-19 मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी हापुड़ को चैक सौंपा गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों की सराहनीय पहल से जनपद के अन्य निवासीगणों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे कोविड-19 महामारी से निबटा जा सके।



























