
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की दसवी पुण्यतिथि पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ के द्वारा उनकी स्टैचू तस्वीर पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सोसायटी द्वारा आयोजित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी, चेयरमैन दानिश कुरैशी, डा. असद सिद्दीकी, आमिर अब्बासी डा. दिलशाद अली, वसी मोहम्मद, डा नवीन सहाय, मोहम्मद अहमद, राशिद अली, आसिफ कुरैशी, परभजोत लविश,मौ वकील, सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी आदि ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सोसायटी के चेयरमैन मौ. दानिश कुरेशी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आये सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी व डा नवीन सहाय आदि को शोल पहनाकर व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्टेचू तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया।
पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर जन सहयोग व अपने निजी खर्चे पर उनकी भव्य स्टैचू मूर्ति की स्थापना कराकर उद्घाटन कराया जाना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश में प्रथम बार जनपद हापुड़ में पूर्व राष्ट्रपति की प्रथम स्टैचू मूर्ति स्थापित होगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























