हापुड़ में एक वीडियो सामने आया है जो कि बेहद चौंकाने वाला है। इस वीडियो में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कुछ लोग कानून अपने हाथों में लेकर दो युवकों को मुर्गा बनाकर उनकी पिटाई कर रहे हैं।
बता दें कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर दो युवक बाइक पर सवार होकर किसी फार्म से तीन मुर्गे खरीद कर लाए। कैली गांव में फाटक के पास खड़े कुछ लोगों को ये बात नागावार गुजरी और उन्होंने दोनों युवक को रोककर मुर्गा बनाया, साथ ही उनकी पिटाई भी की। आरेपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



























