
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रावण शिवरात्रि जलाभिषेक कावड़ यात्रा में भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा नशामुक्त हो कावड़ यात्रा अभियान का व्यापक प्रभाव रहा। महासभा ने एक माह पूर्व ही पत्रकार वार्ता कर जलाभिषेक मुहूर्त समय सुबह 5.39 बजे से निर्धारण के साथ कावड़ यात्रा व जलाभिषेक में क्या करें -क्या ना करें से इस अभियान की शुरुआत की थी। महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि लगभग सभी शिव व अन्य मंदिरों सहित 50 से अधिक स्थानों पर जलाभिषेक मुहूर्त तथा कावड़ नियम के फ्लैक्सी लगाए गए। विद्वानों द्वारा सोशल मिडिया के द्वारा भी नियम पालन की लगातार अपील की कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति में किसी भी प्रकार का नशा तथा अश्लील गीत-नृत्य व अश्लील परिधान नहीं होना चाहिए। संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा ने कहा कि महासभा द्वारा व्रत पर्व निर्णय के सम्बन्ध में शास्त्रमत के आधार पर ही मार्गदर्शन किया जाता है जो शत प्रतिशत श्रद्धांलुओं के कल्याण एवं सनातनहित के लिए होता है। महासभा ज्योतिषीय – कर्मकांड एवं मंदिरों के पुजारीयों का बड़ा समूह है जिसमें व्यापक विचार विमर्श के बाद ही सही निर्णय निर्धारित किया जाता है। उपाध्यक्ष पंडित गौरव कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी आधा श्रावण ही बीता है। आगे दो सोमवार तथा नागपंचमी पर भी शिवमंदिरों में श्रद्धांलुओं की भीड़ होगी। इसलिए महासभा का अभियान पूरे श्रावण महीने चलेगा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने यातायात, सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए प्रशासन, मंदिर समितियों, महासभा कार्य के लिए जनजागरूकता हेतु मिडिया बन्धुओं तथा पूर्ण श्रद्धा -संयम पालन के साथ जलाभिषेक के लिए भक्तों का आभार व्यक्त किया समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष पंडित ब्रजेश कौशिक, मंत्री डॉ0 करुण शर्मा व पंडित देवी प्रसाद तिवारी, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, संगठन मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा, परामर्श मंडल सदस्य पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, पंडित आशीष पोखरियाल, पंडित मदन मोहन लखेड़ा, पंडित राहुल तिवारी, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, पंडित सर्वेश तिवारी, पंडित दुर्गाशरण वाजपेयी आदि लगे रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


































