
विवाहिता ने आधा दर्जन ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के आलमनगर की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर की रहने वाली कोमल ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया कि उसकी शादी 4 मार्च 2017 को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ही गांव सलारपुर में रहने वाले भारत के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया जिससे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसकी सास लोकेश, ससुर पीतांबर, पति भारत, देवर गौरव और कल्लू, ननद रीना उसके साथ मारपीट करते थे। मायके पक्ष के लोगों ने भी काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके बावजूद भी लगातार उत्पीड़न किया जाता रहा जिसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























