
सिंभावली: आसमान में उड़ते दिखे संदिग्ध ड्रोन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव नयाज़पुर खैय्या में बीती रात ड्रोन दिखने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। एक ग्रामीण ने मौके की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में रात के समय संदिग्ध ड्रोन हवा में उड़ते हैं। आखिर उनके पीछे का उद्देश्य क्या है? यह सवालिया निशाना बना हुआ है।
ग्रामीण मुकुल ने बताया कि शनिवार की देर रात गांव में स्थित कुछ घरों की छत के ऊपर से ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दिए। एक नहीं बल्कि दो तीन ड्रोन हवा में उड़ रहे थे। मौके पर मौजूद ग्रामीण ने एक ड्रोन को अपने कमरे में कैद कर लिया। इसी के साथ अन्य ग्रामीणों को भी मामले की सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसने ड्रोन की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने मामले में चिंता जाहिर करते हुए इन संदिग्ध ड्रोनों पर कार्रवाई की मांग की है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695





























